Chhattisgarh

रायगढ़ के नये कलेक्टर कार्तिकेयन गोयल ने पदभार सम्हाला

रायगढ़|चुनाव आयोग द्वारा दो जिलों के कलेक्टर बदले जाने के बाद कार्तिकेयन गोयल ने शनिवार को रायगढ़ जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया।

इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्तिकेयन गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं और इसके पूर्व संचालक, पंचायत के पद पर पदस्थ थे। वे कलेक्टर बेमेतरा, बलोदा बाजार व महासमुंद के कलेक्टर रह चुके हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button