Chhattisgarh

बिहार में ट्रैक की गड़बड़ी के कारण ट्रेन पटरी से उतरी! रिपोर्ट में खुलासा, 36 घंटे बाद भी नहीं शुरू हो पाया परिचालन

बक्सरः बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन के निकट कामाख्या नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस अचानक पटरी से उतर गई थी। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जांच पूरी हो गई। इस जांच रिपोर्ट में ट्रैक की गड़बड़ी के कारण ट्रेन के पटरी से उतरने की बात सामने आई है। हादसे में ट्रेन की 21 बोगिया बेपटरी हो गई और दो मेन, दो लूप लाइन मिलकर सभी चार ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में रेलवे को 52 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।

36 घंटे बाद भी नहीं शुरू हो पाया परिचालन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय- पटना रेल खंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के हादसे के 36 घंटे बाद भी अभी तक परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। वहीं घटना के बाद रेल कर्मी ट्रैक को दुरुस्त करने और बोगियों को हटाने के काम में जोर-जोर से लगे हुए है, ताकि जल्द से जल्द परिचालन शुरू कराया जा सके। दिल्ली-हावड़ा का यह अति व्यस्ततम रूट है। इस ट्रैक पर फिर से ट्रेन परिचालन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। बुधवार की रात घटित घटना के बाद लगातार दो क्रेन, एक दर्जन पोकलेन और जेसीबी के सहारे बोगी को हटाने का काम चल रहा है। अब तक 14 कोच को हटाया गया है। रेल कर्मी ट्रैक और ओवरहेड तार समेत प्लेटफार्म को दुरुस्त करने के लिए दिन रात काम कर रहे है।

कई ट्रेनें रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

हादसे के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट करके दूसरे रूट से चलाया जा रहा है। जबकि कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे के कर्मी काम में दिन-रात लगे हुए हैं। कभी भी परिचालन शुरू कराया जा सकता है

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button