Chhattisgarh

सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली प्रवास पर, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर।सीएम भूपेश आज दोपहर 12 बजे विमान से दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे और दोपहर पौने दो बजे दिल्‍ली पहुंच जाएंगे, जहां वे छत्‍तीसगढ़ सदन में रुकेंगे। बघेल दिल्‍ली में पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं से भी मिलेंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होने की उम्‍मीद है। इसके बाद सीएम बघेल सीईसी की बैठक में शामिल होंगे।

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेलआज दिल्‍ली जा रहे हैं। जहां वे कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शामिल होंगे। इसी बैठक में पार्टी प्रत्‍याशियों के नाम तय किए जाएंगे।

बता दें कि मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई है। देर रात में करीब 4 घंटें तक चली इस बैठक में लगभग सभी सीटों पर सिंगल नाम फाइनल कर लिए गए हैं। अब सीईसी की बैठक में प्रस्‍तावित नामों पर अंतिम विचार किया जाएगा। आला कमान की मंजूरी मिलते ही प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button