Chhattisgarh
स्वामी विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा बिन्दा सोनकर स्कूल में “मेन्टल हेल्थ डे” पर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित

रायपुर|वर्ल्ड मेन्टल हेल्थ डे के अवसर पर आज स्वामी विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा बिन्दा सोनकर स्कूल अश्वनी नगर में अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया| जिसमें 9 से 12 तक छात्र छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया| समिति के अध्यक्ष दीप्ती दुबे ने आज के भागदौड़ की जिंदगी में अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ कैसे होने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखा जाये, इस पर
बच्चो को विशेष रूप से समझाया गया|



संस्था के सदस्य सुषमा सिंह,तेजस्वीनी मंडे, प्रिंयका बघेल, धनेशवरी मण्डल ने एक एक करके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में व्याख्यान दिया| इस अवसर पर प्राचार्य श्री शरद अवचार एवम शिक्षक शिक्षकाये उपस्थित थे|



