Chhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवीन थाना भवन देवेन्द्र नगर तथा पुलिस सहायता केन्द्र धरमपुरा का किया लोकार्पण



रायपुर, 08अक्टूबर 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी के देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन तथा माना थाना क्षेत्र के धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र भवन का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। इनमें देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन का निर्माण 50 लाख रूपए की लागत तथा धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण 18 लाख रूपए की लागत से किया गया।

1696696813 065717946c0b577ae106


गौरतलब है कि राजधानी रायपुर की सुरक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए राज्य शासन द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान निरंतर कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में आज देवेंद्रनगर थाने के नये भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही माना थाना क्षेत्र में धरमपुरा में पुलिस सहायता केंद्र भवन का भी उद्घाटन किया गया है।
राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था में देवेंद्रनगर थाना ने हमेशा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। शहर के अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्र इस थाने के अंतर्गत आते हैं। यह व्यावसायिक क्षेत्र होने के साथ-साथ आवागमन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। दूसरे राज्यों के लोगों का भी इस क्षेत्र में आना-जाना बना रहता है। सभी समुदाय के लोग इस क्षेत्र में निवास करते हैं। इस तरह सुरक्षा- व्यवस्था की दृष्टि से यह शहर का काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। देवेंद्रनगर थाने के लिए नये भवन की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही था। अब आधुनिक सुविधाओं वाले एक व्यवस्थित थाना भवन का निर्माण पूरा हो गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर शहर रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button