Chhattisgarh
पीएचई मंत्री गुरु रुद्रकुमार आज महासमुंद जिले के प्रवास पर

रायपुर, 07 अक्टूबर 2023
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज 07 अक्टूबर शनिवार को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार दोपहर 12.30 बजे अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से प्रस्थान कर 2 बजे महासमुंद जिले के ग्राम सिरपुर पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित धीवर समाज के सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु रूद्रकुमार रायपुर लौट आएंगे।



