Chhattisgarh
मुनीष कपूर बने भारतीय रिजर्व बैंक के नये एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर

नई दिल्ली|भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुनीष कपूरको बड़ी जिम्मेदारी दी है. आर बीआई ने मुनीष कपूर को एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है. कपूर को यह जिम्मेदारी 3 अक्टूबर यानी एक दिन पहले ही दी गई है. कपूर इससे पहले मौद्रिक नीति विभाग के प्रभारी सलाहकार और मौद्रिक नीति समिति के सचिव थे. इससे पहले यह जिम्मेदारी पी वासुदेवन के पास थी. उन्हें इस पद पर 3 जुलाई को नियुक्त किया गया था.



