Chhattisgarh

सरगुजा: उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव विभिन्न कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन


रायपुर. 4 अक्टूबर 2023
उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 5 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे 5 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा सरगुजा जिले के दरिमा विमानतल के लिए रवाना होंगे। वे पौने 12 बजे दरिमा विमानतल पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री दरिमा विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा लखनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा 12 बजे लखनपुर में हमर क्लिनिक का लोकार्पण करेंगे। वे पुहपुटरा रोड निर्माण, निम्हा, लटोरी, गुमगरा और लहपटरा हाट-बाजार तथा टपरकेला और सरगवां में स्थापित होने वाले 132/33 के.वी. विद्युत उप केंद्र का भूमिपूजन भी करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव दोपहर 01:10 बजे लखनपुर से सड़क मार्ग द्वारा रामपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे रामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चार सड़कों और घुनघट्टा श्याम परियोजना के स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। श्री सिंहदेव दोपहर ढाई बजे रामपुर से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अंबिकापुर में दोपहर पौने तीन बजे नवनिर्मित जीएसटी भवन का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 03:20 बजे अंबिकापुर में राजमोहनी भवन में रसोईया महासंघ से संवाद करेंगे।
श्री सिंहदेव शाम चार बजे अंबिकापुर से दरिमा विमानतल के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे दरिमा विमानतल से विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सवा पांच बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button