Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज प्रमुखों के साथ स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन का लिया स्वाद


रायपुर, 4अक्टूबर 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सक्ती जिला के डभरा में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डभरा में कार्यक्रम के बाद आदिवासी समाज प्रमुखों के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।

1696344054 cdd548df4a88ca3b5059
1696344082 0bf61b0619c74193aea8


मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल-दाल, रोटी के साथ मुनगा, लाल भाजी, करमत्ता भाजी, सुनसुनया भाजी, भोतवा भाजी, जिमीकाँदा और बड़ी-बिजौरी परोसा गया। मुख्यमंत्री को अपने बीच बैठकर भोजन करता पाकर समाज प्रमुख खुशी से गदगद दिखे। आदिवासी समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समाज के लोगो को शासन की विभिन्न योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button