Chhattisgarh

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह : वन एवं वन्य जीव के संरक्षण में जन-सहभागिता पर जोर


 रायपुर, 03 अक्टूबर 2023
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2023 के तारतम्य में आज 2 अक्टूबर 2023 को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के ग्रामों में वन विभाग और ग्रामीणों की साझेदारी से वन्य जीवों का संरक्षण विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया गया। जिसमें ग्राम मावलीपदर, कोलेंग, भाडरीमहू, नेतानार, मूंडागढ़ तथा कोटमसर के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों द्वारा भविष्य में वन और वन्य जीव संरक्षण हेतु साथ मिलकर कार्य करने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात रखी गई।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देश तथा प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत प्रकृति तथा वन्य प्राणी संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन सतत् रूप से जारी है। गौरतलब है कि हरि-भरी वादियों के बीच प्राकृतिक खूबसूरती को समेटे बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की एक अलग ही पहचान है।
इस तारतम्य में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान द्वारा वन एवं वन्य जीव के संरक्षण में ग्रामीणों की सहभागिता के लिए सतत् प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष की वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह की थीम साझेदारी से वन्य जीव का संरक्षण है, जिसके अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button