Chhattisgarh

पीएम मोदी बोले- PSC घोटाले के गुनहगारों को नहीं बख्शेंगे, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ग्रैंड ओल्ड पार्टी ‘कांग्रेस’ पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है, इसलिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को हटाने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लाने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्राओं’ के समापन समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को समझा, यहां का हाई कोर्ट हमारे बिलासपुर में है। उन्होंने कहा,

आज मैं यह गारंटी देने आया हूं कि आपके सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेगा। जनता का सपना, मेरा का संकल्प है। छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, तब छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button