Chhattisgarh

पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले बीजेपी में शामिल, अहिवारा विधानसभा से लड़ेंगी चुनाव

दुर्ग |छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ उषा बारले बीजेपी में शामिल हो गई हैं। भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के समक्ष उषा बारले ने पहले उन्हें राखी बांधी और फिर विधिवत बीजेपी का गमछा ओढ़ कर बीजेपी में शामिल हो गईं। मनसुख मांडविया के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

आपको बता दे कि उषा बारले अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं तो वहीं दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। फिलहाल अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना भी बन चुकी है। कयास लगाये जा रहे हैं कि उषा बारले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button