Chhattisgarh

बारिश का अलर्ट जारी, प्रदेश के कई इलाकों में पड़ेंगी बौछारें, जानें अन्य जिलों का हाल

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। आज भी भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इससे निचले स्तरों में जलभराव की स्थिति बनी है। कई सड़के तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं पुल से ओवरफ्लो पानी बह रहा है। बीते दिनों उमस, गर्मी से लोग काफी परेशान थे। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बारिश हुई है। इस गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

बारिश के मुख्य आंकड़े सेमी में
छत्तीसगढ़ में कई जगह में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही एक दो स्थानों में भारी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के मुख्य आंकड़े सेंटीमीटर में देखा जाए, तो लाभांडी में 11 सेंटीमीटर, रायपुर में 9, मानना एयरपोर्ट में 8, भोपालपटनम में 7, रामानुजगंज, कोटा में 6, पंखाजूर गुरुर, छुरा, अभनपुर, बागबाहरा, बास्तानार, सिमगा, राजपुर में 5, राजिम, मानपुर, रामानुजनगर, पुसौर, डोंगरगढ़, डभरा, गरियाबंद, बेरला, डोंगरगांव, कटेकल्याण, राजनांदगांव, नरहरपुर, सूरजपुर, तिल्दा में 4, साजा, भानुप्रतापपुर, मोहल्ला, डौंडीलोहारा, तमनार, दुर्ग, खैरागढ़, कुरूद, गंडई, नगरी, मैनपुर, कुसमी, डौंडी, महेंद्रगढ़, प्रतापपुर, सुकमा, पाटन, महासमुंद, बेमेतरा, बलरामपुर में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर इससे कम बारिश हुई है।

यहां बन रहा है सिस्टम
मध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है। पूर्वी छोर गोरखपुर देहरी, रांची, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओड़ीसा तट के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ बढ़ाते हुए उत्तर-ओड़ीसा उत्तर-छत्तीसगढ़ जाने से होकर गुजरने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश भर में बारिश हो रही है। कई इलाकों में हल्की माध्यम बारिश, तो कहीं भारी बारिश हो रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button