Chhattisgarh

वन विभाग की कार्यवाही में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी और वाहन जप्त



रायपुर, 18 अगस्त 2023

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कोरिया वन मंडल की टीम द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 69 हजार अनुमानित मूल्य लागत के 11 नग सागौन लकड़ी का लट्ठा और एक पिकअप वाहन केे जप्ती की कार्यवाही की गई।

1692355388 0849bac0c2cd1bb86f45


पीसीसीएफ श्री श्रीनिवास राव तथा वनमण्डलाधिकारी कोरिया सुश्री प्रभाकर खलखो के निर्देश पर वन विभाग के संयुक्त दल ने रात्रि गश्त के दौरान वनमंडल कोरिया के परिक्षत्र बैकुठपुर परिसर सलवा अंतर्गत अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे  लगभग 69 हजार रूपए के 11 नग सागौन के लट्ठे और पिकअप वाहन को जप्त किया। कार्यवाही के दौरान वन विभाग की टीम ने सागौन वृक्षारोपण में अवैध कटाई कर पिकअप क्रमांक – सीजी 15  जेडबी 0129 में लोड अवैध 11 नग सागौन लकड़ी जप्त किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button