Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: IAS नीलेश क्षीरसागर बने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी; राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

IAS नीलेश क्षीरसागर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, भाप्रसे (2011), संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया जाता है। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने नीलेश क्षीरसागर के नाम पर सहमति दी है।

IMG 20230729 WA0008
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button