Chhattisgarh

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव जिले ने मारी बाजी; कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए देश में तीसरे स्थान पर, चैम्पियन ऑफ चेंज के तौर पर जिले को मिली सराहना



रायपुर, 26 जुलाई 2023

1690385821 703f2c125e843816e393
1690385929 704dc9768426b77585a2
1690385891 3e04f29dfc1d0c063f25
1690385850 5f79535cf59352167134



भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला अंतर्गत कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र के लिए जारी डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव जिले को देश में तीसरा स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा इस उपलब्धि के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज के तौर पर जिले की सराहना की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल ने जिला प्रशासन और पंचायत, कृषि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट कार्य हुए है। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिकेटर्स जैसे माईक्रो इरिगेशन से रकबे में वृद्धि, मनरेगा अंतर्गत तैयार जल स्रोत, पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान तथा कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी कर राजनांदगांव जिले ने यह सफलता हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि मई 2023 में जारी डेल्टा रैंकिंग में देश के सबसे विकसित आकांक्षी जिलों में राजनांदगांव जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया है। राज्य सरकार  की किसान हितैषी योजनाओं जैसे- सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं से जिले में कृषि एवं नवीनतम तकनीक से किसानों में खुशहाली आयी है। वहीं जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी नवाचारी पहल से अच्छे परिणाम प्राप्त हुए है।  

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button