Chhattisgarh
Trending

युवको का अपहरण कर मारपीट करने वाले नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

download 19 3

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 25, 2023। बागसेवनिया पुलिस ने फरियादी रोहित और सुरेन्द्र के साथ मारपीट कर जर्बदस्ती उनका अपहरण करने के मामले में चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रोहित ने शिकायत करते हुए बताया की तीन दिन पहले रात करीब साढ़े दस बजे एक्टिवा से अपने दोस्त सुरेन्द्र के साथ दस नंवर मार्केट से घर जा रहा था। रास्ते में हवीवगंज नाका यातायात चौकी के पास उसे धीरेन्द्र लाला ,छोटू, पवन और सौरभ ने उनके वाहन के आगे अपनी एक्टीवा लगाकर रोक लिया। रास्ता रोकने का कारण पूछने पर चारो ने उनको गालियां देते दी और पवन एवं धीरेन्द्र रोहित और सौरभ व छोटू ने सुरेन्द्र के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। विरोध करने पर धीरेन्द्र और पवन ने रोहित को और छोटू व सौरभ ने सुरेन्द्र को जबरन एक्टिवा पर बीच में बैठा लिया। रास्ते में चारो आरोपियो ने दोनो के साथ हाथ, मुक्को से मारपीट करते हुये श्यामनगर मल्टी ले गये। वहॉ ले जाकर भी चारो ने मुझे बेल्ट, लाठी, डंडों से मारपीट की। दोनो युवको को शरीर में कई जगह चोटे आईं थी। जैसै-तैसै दोनो दोस्त उनके चुगंल से निकलकर जान बचाकर वंहा से भागे, तब आरोपियो ने उन्हें पकडने का प्रयास करते हुए धमकी दी की आगे कभी मिले तो जान से खत्म कर देंगे। मामला दर्ज कर पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिग सहित चारो आरोपियो धीरेन्द्र कुशवाह उर्फ लाला पिता जगदीश कुशवाह (24), सौरभ नरवारे पिता सुनील नरवारे (22) और राजेन्द्र चावरिया उर्फ छोटू पिता संजीव चावरिया (28) सहित किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ाये गये तीनो व्यस्क आरोपियो के खिलाफ हबीबगंज थाने में मारपीट के मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियो के पास से वारदात में इस्तेमाल किये गये दो दो पहिया वाहन सहित बांस के डंडे, दो बेल्ट जप्त किये है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button