Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है कि अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने- कुमारी शैलजा

जैसे-जैसे चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे नेता सक्रिय होते जा रहे हैं। चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस सब में चुनाव में दावेदारी की होड़ लगी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से टिकट को लेकर पार्टी के सीनियर नेताओं के मिलने और दावेदारी पेश करने के सवाल पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि चुनाव का समय है। ऐसे में कार्यकर्ता मिलते-जुलते रहते हैं। मिल रहे हैं और आगे भी मिलते रहेंगे, जो कार्यकर्ता फील्ड में काम कर रहे हैं, वह अपने-अपने अनुभवों को बताना चाह रहे हैं। शैलजा ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है कि अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने। इस चुनाव में हम फिर से जीतेंगे।

उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि आगे के चुनाव के लिए भी और संगठन के लिए भी कि कैसे पार्टी को और ज्यादा मजबूत करें। हम चुनाव में और नई ऊर्जा, उमंग के साथ काम करें, इसलिए पार्टी सब की बात सुनती है। ऐसे में कई कार्यकर्ता दावेदारी लेकर आ रहे हैं। कुछ दावेदार भी हैं। सर्वे और फीडबैक के आधार पर टिकट मिलता है। इसके बाद कांग्रेस के सभी सिपाही मिलकर उस व्यक्ति को जिताने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। राजनीति में युवाओं के आने के सवाल पर कहा कि पार्टी में उर्जा भी चाहिए। नए लोग भी चाहिए। पार्टी में हमेशा से नए चेहरों को मौका दिया जाता रहा है।

‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत’
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाएगा। ठंड में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सभी लोग फील्ड में उतरेंगे। ऐसे में ज्यादा सक्रिय होना लाजमी भी है और स्वाभाविक भी है। भेंट मुलाकात में कार्यकर्ताओं की ओर से विधायकों के शिकायत के सवाल पर कहा कि अपनी बातें होती हैं, जब भी चुनाव नजदीक आता है, ये बातें चलती रहती हैं। अमित शाह के दौरे से कांग्रेसियों के घबराने के सवाल पर कहा कि डर कौन रहा है आज के दिन। सत्ता कौन सी जा रही है आज के दिन। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक अलग-अलग जगहों पर सत्ता बीजेपी के हाथ से चली गई। ऐसे में बीजेपी घबरा रही है। हमने तो छत्तीसगढ़ में काम किया है। सारा देश जानता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने काम किया है और अपने काम के दम पर हम वोट मांग रहे हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है।

गृहमंत्री शाह को मणिपुर की घटना पर ध्यान देना चाहिए’
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री शाह को मणिपुर की घटना पर ध्यान देना चाहिए। मणिपुर में आग लगी हुई है। छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि है, यहां पर हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में आकर बीजेपी के केंद्रीय नेता धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं। अच्छा होगा कि देश और समाज को इकट्ठा करने के लिए मणिपुर में काम करें। वहां पर सुख, शांति लेकर आए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button