Chhattisgarh
Trending

लिफ्ट के बहाने लूट करने वाली शातिर महिला और उसका पति गिरफ्तार

download 19 2

भोपाल : सोमवार, जुलाई 24, 2023। शॉहजहॉनाबाद थाना पुलिस ने तीन दिन पहले महिला द्वारा लिफ्ट लेकर अन्य साथी के साथ मिलकर युवक से दो पहिया वाहन छीन कर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियो ने खुलासा करते हुए बताया की बीती 21 जुलाई को फरियादी गेहुँखेडा थाना कोलार निवासी फरीद खान (21) ने शिकायत करते हुए बताया की वह लोडिंग वाहन चलाता है। 20 जुलाई की रात करीब साढ़े नो बजे वो किसी काम से अपनी एक्टिवा से जा रहा था। रास्तें में ललिता नगर पेट्रोल पंप के पास एक लड़की मिली, उसने फरीद को इशारा कर रोका और कहा कि उसे एम.पी.नगर जाना है। अगर वो उसे एमपीनगर अपनी एक्टिवा से छोड़ दें तो वो उसे किराया दे देगी। उसकी बातों में आकर फरियादी उसे एमप नगर छोड़ने आया। यहॉ आकर लड़की ने और आगे का कहते उसे वीआईपी गेस्ट हाउस मदर इंडिया कालोनी ईदगाह हिल्स थाना शाहजहाँनाबाद लेकर पहुंच गई। फरियादी ने बताया की वहॉ पहले से ही एक बाइक पर महिला का परिचित यूवक खड़ा हुआ मिला। उसने फरीद से उसकी एक्टिवा पर 35 हजार की बैंक ईएकआई होने की बात कहते हुए उसकी गाड़ी को पुलिस द्वारा खिचवाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसका मोबाईल फोन और एक्टिवा छीन कर ले गये। शिकायत मिलने पर जॉच के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियो की सुरागशी करते हुए महिला गुलनाज उर्फ रिमशा निवासी बाग फरहत आफजा ऐशबाग और उसके पति सैय्यद साहील अली निवासी निवासी विश्वकर्मा नगर करोंद निशातपुरा हाँल पता, ईदगाह हिल्स शाहजहाँनाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दंपत्ति ने लूट की घटना करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया मोबाईल और एक्टिवा सहित घटना में इस्तेमाल की गई आरोपी साहिल की बाइक भी जप्त कर ली। पुलिस आरोपी दंपत्ति से आगे की पूछताछ कर रही है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button