Chhattisgarh
Trending

कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों का होगा सम्मान : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

narootam1 14982869121 1

26 जुलाई को मनाया जायेगा कारगिल दिवस

भोपाल : सोमवार, जुलाई 24, 2023/ गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। संचालनालय सैनिक कल्याण म.प्र., कर्नल संजय प्रधान (सेवानिवृत्त) ने जानकारी दी है कि कारगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में कारगिल दिवस मनाया जायेगा।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में प्रात: 11 बजे सैनिक कल्याण के वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप का लोकार्पण करेंगे। डॉ. मिश्रा कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करेंगे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button