Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकमान्य तिलक और शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर नमन किया

TN5 Bhopal230723021101

भोपाल : रविवार, जुलाई 23, 2023/

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान समाज सुधारक, विचारक और स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री तिलक का स्मरण करते हुए कहा कि उनके ओजस्वी और पुण्य विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए कर प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का स्मरण करते हुए कहा कि उनके अद्भुत शौर्य, त्याग और बलिदान के लिए भारतवासी सदैव ऋणी रहेंगे।

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लिंक रोड क्रमांक-2 स्थित गीतांजलि चौराहा पर आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button