Chhattisgarh
Trending

विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है : मंत्री श्री डंग

TN5 Bhopal220723052912 1

मंत्री श्री डंग ने 40 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया

भोपाल : शनिवार, जुलाई 22, 2023/

विकास पर्व के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ 01 लाख 92 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने ग्राम सालरी में 1 करोड़ 22 लाख 93 हजार से निर्मित सालरी से नई आबादी सड़क मार्ग, ग्राम चंदवासा का खेड़ा में 2 करोड़ 90 लाख 51 हजार की लागत से निर्मित चंदवासा से चंदवासा खेड़ा सड़क मार्ग का लोकार्पण और ग्राम खेरखेड़ी में 2 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्मित खेरखेड़ी से बोरखेड़ी रेडका मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्राम चंदवासा में 33 करोड़ 14 लाख 9 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राईज स्कूल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

मंत्री श्री डंग ने कहा की विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है। विकास पर्व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हुए जन कल्याण और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में पूरा मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। पहले समय में पूरे प्रदेश का बजट बहुत कम हुआ करता था। अब की सरकार ने जनता के कल्याण और विकास के लिये बढ़ाकर अरबों रूपये का बजट किया है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है। लोगों की आय भी बढ़ी है। आज मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय पहले की तुलना में काफी आगे बढ़ चुकी है। यह लगातार विकास के कारण हुआ है। श्री डंग ने आज सुवासरा से ग्राम गुराडिया कला तक निर्मित होने वाले 19 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी किया।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button