Chhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री बघेल आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ करेंगे एमओयू

रायपुर, 21 जुलाई 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 1188.36 करोड़ की परियेाजना पर टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ एमओयू करेंगे। 
गौरतलब है कि टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ होने जा रहे एमओयू के तहत राज्य के 36 आईटीआई में युवाओं को 6 नई ट्रेडों में तथा 23 शॉर्ट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजीस द्वारा राज्य के चयनित आईटीआई में अत्याधुनिक तकनीकी वर्कशॉप की स्थापना, प्रशिक्षकों की व्यवस्था आदि की जाएगी। इसके अलावा राज्य के युवाओं को प्लेसमेंट देने में टाटा और उनकी सहयोगी कंपनी सहयोग करेगी। इस परियोजना से प्रति वर्ष 10 हजार से अधिक युवाओं को नये जमाने के अनुरूप प्रशिक्षण मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button