Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद, जामुन और कदम्ब के पौधे रोपे

TN5 Bhopal190723032042

थैलेसीमिया बीमारी से स्वस्थ हुए बालक विनायक परमार ने भी लगाए पौधे

भोपाल : बुधवार, जुलाई 19, 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, जामुन और कदंब के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ शुजालपुर के 8 वर्षीय बालक विनायक परमार ने पौधा लगाया। विनायक, थैलेसीमिया की बीमारी से पीड़ित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि उपलब्ध करा कर उनका इलाज बेंगलुरु के मजूमदार शॉ अस्पताल में कराया गया, अब वे स्वस्थ हैं। बालक विनायक और उनके परिजन श्री संतोष परमार, श्रीमती कोमल परमार, चुनचुन और महेंद्र ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना और पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ सर्वश्री अशोक चौहान, दीपक चौहान, प्रहलाद चौहान, शिव चौहान, सुश्री वैष्णवी, पूजा, पूनम आदि ने भी पौधे रोपे। श्री विनय शर्मा और कुमारी प्रतीति ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button