Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, करंज और महुआ के पौधे रोपे

TN5 Bhopal180723032735 1

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 18, 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, करंज और महुआ के पौधे रोपे। हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित श्रीमती कुसुम शर्मा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्राप्त सहायता से हुए सफल उपचार के आभार स्वरूप मुख्यमंत्री के साथ पौधे रोपे। उनके परिवारजन सर्वश्री देवेन्द्र शर्मा, विवान शर्मा, अथर्व शर्मा, सुश्री प्रियंका शर्मा और सुश्री श्रेया शर्मा साथ थीं। मुख्यमंत्री के साथ श्री मोहित सोनी और सुश्री हिमशिखा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री संदीप मिश्रा, इमरान खान, नीरज श्रीवस्तव ने भी पौधे लगाए। जन-प्रतिनिधि सर्वश्री श्यामलाल यादव, रामकुमार यादव, निनाद जैन, वैभव अस्थाना, प्रशांत तिवारी, अजय यादव और प्रदीप सिंह ने भी पौध-रोपण किया।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button