Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धेय शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर किया नमन

TN5 Bhopal170723020551

भोपाल : सोमवार, जुलाई 17, 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री श्रद्धेय शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. श्री शीतला सहाय का जन्म 1932 में हुआ। उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व किया। वे पहली बार 1967 में विधायक चुने गए। श्री सहाय 1969 से 1972 तक केबिनेट मंत्री रहे। उनका अवसान 2011 में हुआ। स्व. शीतला सहाय ने सार्वजनिक जीवन में समर्पित भावना से कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। स्व. शीतला सहाय ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के साथ ही समूचे मध्यप्रदेश में लोकप्रिय थे। ग्वालियर अंचल में कैंसर चिकित्सा की शुरुआत कर उसे उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए उनके अथक प्रयास आज भी याद किए जाते हैं।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button