Chhattisgarh
Trending

भोपाल में डेंगू संक्रमितों की संख्या 100 के पार

download 31
  • 2 लोगों की मौत, दो महीने में तेजी से बढ़ी मरीजों की संख्या
    भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 14, 2023। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू के मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। जुलाई के महीने में ही 10 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू से 2 मरीजों की जान भी जा चुकी हैं। शहर में कई ख़ाली प्लॉट यूं ही पड़े हैं, वहां बारिश का पानी भरा हुआ है जिनमें डेंगू का लार्वा पनप रहा है। कई लोगों को मौसम के अनुसार बीमारी को देखते हुए डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं।
    डेंगू के मामले में विभागीय आंकड़ों की बात करें तो शहर में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। 2 महीने पहले शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 40 के आसपास थी, जो अब बढक़र 100 के पार हो गए हैं। पिछले 10 सालों में यह पहला मौका है। जब बारिश के मौसम में पहले ही शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग भले ही डेंगू की कंट्रोल होने के बात कर रहा है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि शहर के कई निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में चिकित्सक मरीजों को डेंगू के लक्षण के आधार पर उनका इलाज किया जा रहा है।
    बता दें कि, जुलाई और अगस्त का महीना डेंगू के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल होता है। इस मौसम में यह तेजी से फैलता है। ऐसे में लोगों को थोड़ी सावधानी बरतना चाहिए। राजधानी भोपाल में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नगर निगम फिलहाल दवा के छिडक़ाव और सर्वे के काम से अनजान हैं। वहीं मलेरिया विभाग फील्ड में टीमों के सर्वे का दावा कर रहा हैं। राजधानी में करीब 7000 प्लॉट ऐसे हैं जहां बारिश का पानी भरा पड़ा है।
?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button