Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया

TN5 Bhopal140723124207

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 14, 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में श्रद्धेय जोशी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपिपलिया जिला देवास में हुआ था। श्री जोशी वर्ष 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। श्री जोशी 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। श्री जोशी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। आप मध्यप्रदेश की राजनीति में संत के नाम से प्रसिद्ध थे। श्री जोशी का अवसान 24 नवम्बर 2019 को हुआ।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button