
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 11, 2023। कोहेफिजा थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क क्रास कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक को गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार मदर इंडिया कालोनी, शाहजहांनाबाद में रहने वाला 34 वर्षीय गोपाल डोले ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उसकी मॉ ने फोन कर बताया कि नावेद बिरयानी के सामने कोहेफिजा रोड पर उसके बड़े भाई मनोज का एक्सीडेंट हो गया है। खबर मिलने के बाद वह अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा। वहॉ उसे उनका भाई मनोज बीआरटीएस लेन में घायल हालत में पड़ा मिला था। गोपाल एंबुलेंस से अपने भाई को अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके भाई मनोज ने उन्हें बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह पैदल पैदल कॉरीडोर पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



