Chhattisgarh
Trending

सायबर ठग ने पहले कारोबारी के एकांउट में भेजा एक रुपया फिर उड़ा दी 59 हजार की रकम

04 05 2022 cyber crime jharkhand 22684601

भोपाल : बुधवार, जुलाई 5, 2023/ हनुमानगंज थाना इलाके में एक फेब्रीकेशन कारोबारी को शातिर सायबर ठग ने परिचित बनकर हजारो की चपत लगा दी। आरोपी ने पहले उनके एकाउंट में एक रुपया भेजा फिर उनके खाते से तीन बार में 50 हजार की रकम ट्रांसफर करा लिये। फरियादी की शिकायत पर एक साल चली जॉच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कबाड़खाना में रहने वाले 49 वर्षीय अब्दुल हफीज पुत्र अब्दुल अजीज ने क्राइम ब्रांच की सायबर शाखा में में लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वो फेब्रीकेशन का कारोबार करते है। साल 2022 में 15 जुलाई को दोपहर के समय उन्हें एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन रिसीव कर बातचीत करने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें उनके गांव का परिचित बताते हुए कहा कि उसे एक पार्टी को 15 हजार का पेंमेंट देना है। लेकिन मेरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहा है। ठग ने फरियादी से आगे कहा कि में तुम्हारे खाते में 15 हजार रूपए ट्रांसफर कर देता हूं , और तुम अपने खाते से मेरी पार्टी के खाते में 15 हजार की रकम ट्रांसफर कर देना। हफीज जालसाज के झांसे में आ गये, इसके बाद ठग ने उनसे कहा कि चैक करने के लिये पहले आपके एकांउट में एक रूपया ट्रांसफर करता हुं। एक रुपया भेजने के बाद जालसाज ने दूसरे मोबाइल नंबर के जरिये फरियादी को कॉल कर फोन-पे पर अलंग-अलग नंबर बताकर तीन बार में करीब 59 हजार रूपए ट्रांसफर कर लिए। फरियादी को बाद में अपने साथ ठगी का अहसास हुआ, और अगले दिन उसने लिखित शिकायत की थी। लंबी चली जांच के बाद बीते दिन हनुमानगंज थाना पुलिस ने दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला कायम कर जॉच शुरु कर दी है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button