Chhattisgarh
Trending

किसानो का लाखो का गेहूं लेकर व्यापारी हुआ चंपत, अमानत में खयानत दर्ज

download 16

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 4, 2023/ मिसरोद पुलिस ने कई किसानो की शिकायत पर एक गेहूं व्यापारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला कायम किया है। आरोपी व्यापारी किसानों से करोड़ों का गेहूं खरीदने के बाद बिना उनका भुगतान किये रफूचक्कर हो गया। पुलिस के अनुसार नरेगा हनुमंत में रहने वाले फरियादी सुनील तिवारी, अनिल तिवारी, जीतेन्द्र तिवारी, अरुण तिवारी, मुकेश मीणा और बने सिंह परमार ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की वो सभी खेती-किसानी करते हैं। उन सभी ने अप्रैल माह में अपने गांव के ही अनाज व्यापारी रोहित नरवरिया को करीब एक हजार क्विटंल गेंहू बेचा था। गेंहू खरीदी के समय रोहित नरवरिया ने उन सभी को एक माह में 25 लाख से अधिक का भुगतान करने का वादा किया था। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी उसने पैसा नहीं दिया। जब किसानो ने रोहित पर पैसा देने का दबाव बनाया तब उसने कुछ किसानों को चेक दे दिये। लेकिन यह चैक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। इसके बाद परेशान किसानों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तब पता चला कि वो गायब हो चुका है। लिखित शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। पीड़ीत किसानो ने पुलिस को बताया की उसकी खोजबीन के दौरान उन्हें इस बात की भी जानकारी लगी है, कि आरोपी रोहित नरवरिया ने भोपाल के साथ ही रायसेन जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी किसानों को करोड़ो का चूना लगाया है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button