Chhattisgarh
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया 4 जुलाई को बलौदाबाजार जिले के दौरे पर

रायपुर, 04जुलाई 2023
नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मंगलवार 4 जुलाई को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. डहरिया रायपुर से सबेरे 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 10.50 बजे कसडोल पहुंचेंगे। जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे लवन, 2 बजे पलारी में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।



