16 साल की किशोरी ने फॉसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनो ने युवक पर लगाये परेशान करने के आरोप

भोपाल : सोमवार, जुलाई 3, 2023/ सूखीसेवनिया इलाके में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी के परिवार वालो ने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक पर उसे परेशान करने के आरोप लगाये है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बालमपुर में रहने वाली 16 वर्षीय रानू मीणा पुत्री दीवान सिंह मीणा ने इसी साल दसवीं की परीक्षा दी थी। उसकी मां अपंग हैं, वहीं पिता भी मूक-बधिर है। उसका छोटा भाई विकास भी स्कूली छात्र है। बीते दिना शाम के समय किशोरी ने घर में लगी लकड़ी की बल्ली पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। बाद में परिजनों ने उसका शरीर फदें पर झूलता देख आसपास के लोगो की मदद से नीचे उतारते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम शव को पीएम के लिये मर्चूरी भेज दिया। जॉच टीम के अनुसार फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके। मर्चूरी के बाहर किशोरी के भाई ने अपने अन्य रिश्तेदारो को बताया कि मोहल्ले का एक लड़का बहन रानू को बीते कई दिनो से उसके मोबाइल पर फोन और सोशल मीडिया पर मैसेज कर परेशार कर रहा था। उसकी हरकतो से तंग आकर ही बहन ने जान दी है। परिवार वालो का कहना है कि वो पुलिस को देने वाले अपने बयान में बेटे द्वारा बताई गई बात को बताएंगे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।



