
भोपाल : सोमवार, जुलाई 3, 2023/ बैरसिया थाना इलाके में सागौदरा नदी के पास स्थित जंगलों में बकरियां चराने गये 16 साल के किशोर के सिर और चेहरे पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आंशका है कि आरोपी बकरियां चोरी कर रहे होगें, जिन्हें रोकने पर किशोर को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैरसिया थाना इलाके में स्थित ग्राम ललरिया में रहने वाला जुबैर पुत्र आरिफ खां (16) बकरा-बकरी पालकर बेचने का काम करता था। रोजाना की तरह जुबैर बीती सुबह करीब 10 बजे घर के पास स्थित सागौदरा नदी के आस-पास के जंगलों में बकरियां चराने गया था। लेकिन देर शाम सात बजे तक जब वो वापस नहीं आया तब परिवार वालो को उसकी फिक्र हुई और उसके पिता सहित अन्य रिश्तेदारो ने उसकी तलाश् शुरु की। खोजबीन करते हुए जुबैर के चाचा नदी के पास पहुंचे जहां उन्हे एक नाले के पास में जुबैर का शव झाड़ियों में पड़ा नजर आया। उसके सिर में घातक चोटों के निशान थे, और पास में खून से सना बड़ा पत्थर पड़ा था। सूचना मिलने पर परिजनो सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जॉच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बैरसिया सिविल अस्पताल भेज दिया। सूत्रो के अनुसार अज्ञात आरोपियो ने मृतक किशोर की पहचान मिटाने के लिये उसके चहरे पर पत्थर से कई वार कर बूरी तरह कुचल दिया था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जॉच में जुबैर के परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि जुबैर 16 बकरियां लेकर चराने के लिये जंगल गया था। लेकिन उसके सभी बकरा-बकरी गायब हैं। उन्होनें संदेह जताया है कि आरोपी बकरियां चोरी कर ले जा रहें होगें और उनका विरोध करने पर उन्होनें जुबैर की हत्या कर ओर सभी बकरा-बकरी चोरी कर फरार हो गए। सूत्रो के अनुसार परिवार वालो द्वारा जताये गये सदेंह के आधार पर पुलिस ने गांव में ही रहने वाले एक युवक देर रात हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियो का कहना है कि मामले में जॉच की जा रही है, और जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।



