Chhattisgarh

Madhyapradesh: दिग्विजय ने की छग के डिप्टी CM टीएस देव से भेंट, मीडिया से बोले- MP में कांग्रेस की हवा चल रही

छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने रविवार को मीडिया से बातचीत में अल्पसमय के लिए जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दिल्ली में मेरे साथ तीन और नेताओं को बुलाया था। तब ऐसी कोई बात नही हुई थी। टीएस सिंह देव ने बताया कि उस समय बात आई कि इन चार लोगों को कंसल्टेशन के लिए बुलाया गया हो। चार लोगों को बुलाया गया तो चर्चा थी कि इनमें से कोई मुख्यमंत्री होगा। कोई दो के नाम नहीं थे। अतंत: भूपेश बघेल जी के नाम की घोषणा हुई। उस समय ढाई साल या पांच साल की ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। तब जो बातें हुई थी वे बंद दरवाजों के अंदर की बात है।

मप्र के चुनावी माहौल को लेकर टीएस सिंह देव ने कहा कि यहां से माहौल को देखकर लग रहा है कि मप्र में भी कांग्रेस की हवा चल रही है। छग के लोगों के मप्र में रिश्ते है, व्यापारिक संबंध है। सब यही कह रहे है कांग्रेस सरकार बना रही है। शिवराज जी अब वो स्थिति नहीं है जो पहले थी। इस बार शिवराज जी की तरफ से वह सकारात्मक एनर्जी महसूस नहीं हो रही। पिछली बार थी, फिर भी वो हारे। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर दिए गए फूल सिंह बरैया के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से उनके इस बयान से सहमत नहीं हूं। कुछ लोग अपनी राजनीति चलाने के लिए ऐसे बयान देते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button