Chhattisgarh
Trending

विस चुनाव के पहले यूथ कांग्रेस का मेगा कैंपेन

Indian Youth Congress Logo

कर्नाटक की तर्ज पर अब एमपी में समृद्धि कार्ड किया लांच
भोपाल : गुरूवार, जून 29, 2023/ मध्यप्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मिशन 2023 में राज्य की पार्टियां जुट गई है। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव के पहले एमपी यूथ कांग्रेस मेगा कैंपेन शुरू किया है। कर्नाटक राज्य की तर्ज पर अब एमपी में भी समृद्धि कार्ड लांच किया है। पीसीसी चीफ एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसकी लांचिंग की है।
समृद्धि कार्ड के तहत 5 गारंटी मिलेंगी। कार्यकर्ता हर घर पहुंचकर फॉर्म भरवाएंगे और पोस्टर भी लगाएंगे। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश समृद्धि कार्ड के तहत घर-घर जाएंगे डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। 5 गारंटी के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। फर्स्ट टाइम वोटर्स को चयनित कर उनसे संवाद करेंगे। वोटर लिस्ट की खामियों को दूर करवाएंगे। फर्जी वोटर्स को हटवाने का काम किया जाएगा। इस दौरान युवाओं के सुझाव लेकर वचन पत्र में शामिल करेंगे। कांग्रेस ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने, 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट हाफ, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और किसान कर्जमाफी करने का वादा किया है।
कमलनाथ की 5 गारंटी को घर-घर तक पहुंचाएगी यूथ कांग्रेस
प्रदेश में मिशन 2023 में जुटी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए नए-नए प्रयोग किये जा रहे है। अब इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी और पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पांच गारंटी को घर-घर पहुंचाने का जिम्मा लिया है। जिसमे कांग्रेस की पांच गारंटी योजना के बारे में कार्यकर्ताओं द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया हैं कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी तो गैस सिलेंडर 500 रुपए में, किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं को 1500 रुपए महीने, पुरानी पेंशन लागू और 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट का बिल हाफ हो जाएगा। कांग्रेस की इन्हीं घोषणाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए यह कैंपेन शुरू किया गया है। जिसके तहत कांग्रेस महीने भर में हर घर मे समृद्धि कार्ड के स्टीकर लगाएगी। नेशनल मीडिया पैनलिस्ट अमन दुबे ने कहा कि हम वादे नहीं हम गारंटी दे रहे हैं हम ये बताएंगे। प्रत्येक घर तक कांग्रेस की गारंटी को पहुँचाएँगे। 500 में गैस सिलेंडर पहुंचाएंगे 15 सौ रुपया महिलाओं को प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के हित में आमजन को जब पता चलेगा कि उनके हक़ की बात हो रही है तो आम जनता हमसे खुद जुडऩा शुरू कर देगी।अमन दुबे ने कहा कि नारी सम्मान के नाम पर किसी के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं होगी ये सब भी बताने की कोशिश करेंगे।
कार्यकर्ता को एप डाउनलोड कराएगी यूथ कांग्रेस
वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एप के जरिए भी कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम कर रहे है। लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। अब कार्यकर्ताओं को एप के जरिए जोडऩे की बजाए, उसके मोबाइल में ही एप डाउनलोड कराया जाएगा। दरअसल इससे पहले भी यूथ कांग्रेस एप के जरिए कार्यकर्ता जोड़ रही थी। लेकिन नंबर वेरिफाई नहीं हो पा रहे थे। लिहाजा इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है।
हर विधानसभा में रोज 200 घर जाएंगे युवा कांग्रेसी
उधर, शहर और ग्रामीण की हर विधानसभा में अब रोजाना 200 घर जाने का टारगेट युवा कांग्रेस पदाधिकारियों व नेताओं के दिया गया है। युवा कांग्रेसी लोगों को घर पर पहुंचकर कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू हो वाली योजनाओं के बारे में बताएंगे और फॉर्म को भरवाएंगे। फॉर्म में कांग्रेस की 5 योजनाएं शामिल रहेंगी. जिन पर लोगों से टिक करवाया जाएगा। इसके साथ ही हर घर से एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी लेंगे और घर-घर योजना का स्टीकर भी लगाएंगे। लोगों के घर पहुचंने वाले युवा कांग्रेस पदाधिकारी व नेता कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू हो वाली योजनाओं के बारे में बताएंगे और फॉर्म को भरवाएंगे। फॉर्म में कांग्रेस की 5 योजनाएं शामिल रहेंगी जो कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर, किसानों का कर्ज माफ, 1500 रुपए महीना हर महिला को देना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, 100 यूनिट तक बिजली माफ और 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा करना है। फॉर्म नीचे की तरफ इन योजनाओं को लेकर ऑप्शन दिया गया है जिन पर लोगों से टिक करवाने के बाद नीचे वाले हिस्से को फाडक़र युवा कांग्रेसी अपने पास रख लेंगे।
हर घर देना होंगे 5 से 7 मिनट
युवा कांग्रेसियों को अपनी-अपनी विधानसभा में रोजाना 200 घर जाने का टारगेट दिया गया है। साथ ही हर घर में 5 से 7 मिनट देने और परिवार में से किसी एक व्यक्ति का नंबर लेने का भी कहा गया है। एक महीने में 4 हजार घरों तक पहुंचने का युवा कांग्रेस पदाधिकारी और नेताओं से कहा गया है। विधानसभा चुनाव होने तक 15 हजार घरों तक युवा कांग्रेसियों को पहुंचना है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button