Chhattisgarh

Korba: ट्रेलर ने बाइक सवार पुलिस जवानों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

कोरबा 24 जून 2023। कोरबा में सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की मौत की खबर आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार 2 जवानों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल अवधेश सिंह की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही साथी जवान को चिंताजनक हालत में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया हैं।

सड़क दुर्घटना का मामला दीपका थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल अवधेश सिंह और हेम सिंह की पोस्टिंग पुलिस लाइन में थी। दोनों जवान अपने गृहग्राम गये हुए थे। बताया जा रहा हैं कि दोनों आज दोपहर एक ही बाइक पर गांव से पुलिस लाइन लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम तिवरता और नोनबिर्रा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पुलिस जवानों को चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे अवधेश सिंह की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही हेम सिंह को गंभीर चोट आई हैं। घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में घायल जवान को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उपचार के दौरान उसकी स्थित चिंताजनक बतायी जा रही हैं। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button