Chhattisgarh

सड़क हादसे में एनएमडीसी कर्मचारी की हुई मौत, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा; परिजनों में मचा कोहराम

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के सेमरा में बीती रात एक तेज रफ्तार बड़ी वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एनएमडीसी में काम करता था।

नगरनार थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर के गौरव चौक निवासी रॉबिन कुमार 45 वर्ष रात में एनएमडीसी में नाइट ड्यूटी में घर से कार्यालय जा रहा था कि उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने रात करीब 10 बजे के लगभग उसको अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया। वहीं आरोपी वाहन चालक को पकड़े जाने की बात भी कही जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button