Chhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना



*मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना*
*रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री पूजा करके प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए*
*मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना)  की रस्म अदा की*
रायपुर, 20 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज  गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की  पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री श्री  बघेल विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए और छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना)  की रस्म भी अदा की ।

1687251166 6293ae17917f0ffe4f0f


    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ छत्तीसगढ़ के लोगों के भी अराध्य हैं। रथयात्रा का त्यौहार छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा ।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री ऐजाज ढेबर,  छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा,राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा समेत अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button