Chhattisgarh

‘वोट की राजनीति कर रही कांग्रेस’: सांसद सरोज पांडेय बोलीं- राम नकारने वाले रामायण महोत्सव करा रहे, अब आई याद

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने रामायण महोत्सव के लेकर भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा। सांसद पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस पूरी तरह से वोट की राजनीति कर रही है। जो भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे। भगवान श्रीराम को नकार रहे थे, वही अब श्री राम जी का महोत्सव करवा रहे हैं। साढ़े चार सालों से सरकार को श्री राम की याद नहीं आई। अब चुनाव नजदीक है तो कांग्रेस को श्री राम की याद आ रही है। सांसद सरोज बुधवार को मीडिया से बात कर रही थीं।

सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी जिसने श्री राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया। जो यह सवाल कर रहे कि भगवान श्रीराम है या नहीं। बीजेपी ने कोर्ट में केस लड़ा। लम्बे समय बाद बीजेपी के कारण ही श्री राम मन्दिर की स्थापना अयोध्या में हो रही है। आज चुनाव करीब है तो सीएम भूपेश को श्री राम की याद आ रही है। कांग्रेसियों को माता कौशल्या की याद आ रही है। सीएम के परिवार के लोग भगवान राम को गाली देते हैं। भगवान राम के नाम पर यदि वोट चाहिए तो राम आपके हो गए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button