Chhattisgarh

सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव, ट्विटर में भी ट्रेंड करता रहा रामायण महोत्सव2 देश व 13 राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों ने 765 मिनट की दी शानदार प्रस्तुतियां, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी

सोशल मीडिया में रामायण महोत्सव के प्रसारण ने जनरेट किए 10 मिलियन व्यूज

ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े देश दुनिया के लोग
रायपुर, 05 जून 2023

रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही। विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है राष्ट्रीय रामायण महोत्सव लगभग 1 करोड़ लोगों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा।

1685973899 a9c4c3a778509e678f88



    रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों का लगातार सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पेजेस पर किया जा रहा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य और जिलों के प्रोफाइल्स से कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट प्रसारित हो रहे थे। यूट्यूब चैनल्स और ट्वीट के माध्यम से भी लोग रामायण महोत्सव से जुड़े।

1685973941 fea02c88013db7607b70


    गौरतलब है इस ऐतिहासिक आयोजन में दो रिकॉर्ड्स भी इस दौरान बने। पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है। कुमार विश्वास, लखबीर सिंह लक्खा, बाबा हंसराज रघुवंशी, मैथिली ठाकुर, शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा जिसे देश के नामचीन कलाकारों ने तीन दिनों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।

1685973975 d7708bc2f6f971407ef6
1685974056 b71f95272db9a09ac4b5


ट्विटर पर पूरे देश में ट्रेंड करता रहा रामायण महोत्सव
    रामायण महोत्सव के आयोजन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भी काफी चर्चा में रहा। आयोजन के दौरान रामायण महोत्सव का हैशटैग पूरे देश में टॉप ट्रेडिंग में रहा।
क्रमांकः1263/सौरभ/राहुल

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button