Chhattisgarh

छतीशगढ:राज्य सरकार ने कांकेर मामले में की सख्त कार्रवाई, समन्यवक सीमा द्विवेदी पुलिस हिरासत में, तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी सस्पेंड

रायपुर। राज्य सरकार ने कांकेर मामले में सख्त कार्रवाई की है. तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी कांकेर चंद्रशेखर मिश्रा को सस्पेंड किया है. वही विशेषीकृत दत्तक एजेंसी कांकेर के विरूद्ध शिकायतों की जांच में लापरवाही पर कार्रवाई की गयी. आरोपी समन्वयक सीमा द्विवेदी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. कांकेर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने दत्तक एजेंसी को निलंबित किया है. बता दें कि बच्ची से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था.

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने कांकेर के दत्तक ग्रहण एजेंसी में बच्चियों के साथ निर्ममतापूर्वक मारपीट का समाचार व वीडियो जानकारी में आते ही प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिये हैं। आयोग के सदस्य अगस्टीन बर्नाड को कांकेर में घटना स्थल पर जाकर विस्तृत जाँच कर तुरंत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं, जो आज ही मौके पर जाकर जाँच करेंगे तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने बच्चों की रहवासी संस्थाओं में ऐसी घटनाओं पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही व निर्ममता तथा बच्चों के अधिकारों के घोर हनन की स्थिति पर आयोग बेहद सख्त कदम उठायेगा । बता दें कि दत्तक ग्रहण केंद्र की मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मैनेजर सीमा द्विवेदी केखिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button