Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: लोकसभा – राज्यसभा सीटों में इजाफा, लोकसभा 11 से 16 तो राज्यसभा 5 से 7 , जानिए विधानसभा में बढ़ी हुई सीटों की संख्या

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक दलों की इस खबर से बांछें खिल सकती हैं. खबर आ रही है कि राज्य की लोकसभा सीटों में इजाफा हो गया. केन्द्र सरकार की नई परिसीमन सूची के अनुसार अब राज्य में 17 लोकसभा सीट होंगी जबकि अभी तक 11 सीटें हुआ करती थीं. इसी तरह राज्यसभा और विधानसभा सीटों की संख्या भी बढने की संभावना है.
सूत्रों के मुताबिक नए परिसीमन सूची के अनुसार राज्यसभा सीटों पर भी ईजाफा हो गया है. अब कुल 7 राज्यसभा सीट होंगी जबकि अभी तक 5 राज्यसभा सीटें थीं. संसदीय विशेषज्ञों के अनुसार राज्यसभा और लोकसभा सीटों के बदलने के बाद विधानसभा सीटों का भी परिसीमन हो जाएगा जिसके बाद यह संख्या 136 विधानसभा सीटों तक पहुुंच सकती है. फिलहाल राज्य में 90 विधानसभा सीट हैं.

हालांकि यह फैसला राज्य सरकार को करना होगा कि वे विधानसभा सीट बढाते हैं कि नहीं. नया परिसीमन 2026 के बाद लागू किये जाने की संभावना है. राहत की बात यह है कि 2024 के चुनाव पुरानी सीटें यानि 11 लोकसभा सीटों पर ही हो सकते हैं. हालांकि अंतिम फैसला अधिसूचना के बाद ही पता चलेगा.

फिलहाल लोकसभा सीट का नया परिसीमन सामने आया है जिसके मुताबिक राज्य में अब 17 लोकसभा सीट होंगी और 7 राज्यसभा सीट यानी कुल 24 सीट छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी जबकि फिलहाल 11 सीट लोकसभा और 5 सीट राज्यसभा हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी कुल सीटें 136 तक हो सकती हैं जबकि फिलहाल यह 90 विधानसभा सीट हैं.

केन्द्र सरकार ने नए परिसीमन सूची जारी कर दी है. जिसमें छत्तीसगढ की लोकसभा सीट बढते हुए दिखाया गया है. 2011 की जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटें बढ़ी हैं. हालांकि इसे राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति मिलने में समय है लेकिन तैयारी लगभग पूर्ण हो गई हैं.

पूरे देश की बात करें तो नए परिसीमन के मुताबिक 800 लोकसभा सीट होंगी और 320 राज्यसभा सीट तथा 12 नामिनेट सीट होंगी. इस तरह देश की संसद कुल 1132 सांसदों की हो जाएगी.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button