Chhattisgarh

छत्तीसगढ़:समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने किसानों की रथ यात्रा, बेराजगारों को नौकरी देने की मांग

रायपुर में मंगलवार की दोपहर को किसान रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रदेशभर के किसानों ने हिस्सा लिया। इसमें किसानों ने समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा मिलने की मांग की। किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई इस रथ यात्रा का आज दूसरा चरण था। जिसके जरिए किसान,मजदूरों और छात्रों के हित से जुड़े कई मुद्दों पर आवाज उठाई गई। ये यात्रा आजाद चौक से शुरू होकर टिकरापारा से होते हुए पुरानी धमतरी रोड के ग्रामीण इलाकों तक जाएगी।

इस यात्रा में छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा की मुख्य मांग है कि सरकार फसल के समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दे। साथ ही जो फसल खरीदी बिक्री मंडिया बंद हैं, उसे वापस खोला जाए और वहां समर्थन मूल्य में ही खरीदी की जाये। छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को सरकारी या गैर सरकारी संस्थानों में 100 प्रतिशत रोजगार मिले। इसके अलावा प्रदेश भर के प्राइमरी स्कूलों में छत्तीसगढ़ी मातृभाषा में पढ़ाई अनिवार्य की जाए

f5e10f79 e348 4ce5 b54b 31adf9819df9 1682434664841

रथयात्रा का उद्देश्य

इस रथयात्रा का उद्देश्य गांवों में भ्रमण कर किसानों के मुद्दों को उठाना और उनके साथ होने वाले शोषण को रोकना है। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को रोजगार दिलवाना है। इसके लिये यात्रा को कई गांव से निकाला जायेगा। साथ ही रायपुर के आसपास के गांवों से होकर ये यात्रा कुम्हारी और धमधा से निकलेगी।

जिसके बाद बेमेतरा के प्रमुख गांवों से होते हुए 2 मई को सिरपुर में समाप्त होगी। इस बीच यात्रा में 1 मई को मजदूर दिवस के दिन नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेश नेता जी.पी.चंद्राकर कर रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button