Chhattisgarh: ईसाई समुदाय के आर्थिक बहिष्कार के शपथ पर बवाल, क्रिश्चियन फोरम ने प्रशासन से की ये मांग

Bastar News: बस्तर में बीते 10 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यक्रम में ईसाई समाज (Christian community) के लोगों के आर्थिक बहिष्कार ( economic boycott) करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम (Chhattisgarh Christian Forum) ने शपथ दिलाने वालों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली थाना में आवेदन दिया है.छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के लोगों का कहना है कि बहिष्कार संबंधी कार्यक्रम आयोजित करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है.
इन लोगों ने आरोप लगाया कि बस्तर के शांत माहौल को खराब करने की साजिश रची जा रही है. इस तरह के आर्थिक बहिष्कार की शपथ समाजों के बीच और अलग-अलग धर्म के लोगों को आपस में लड़ाने के दायरे में आता है. ऐसे में उन्होंने शपथ ग्रहण कराने वाले शख्स मुकेश चांडक को मुख्य आरोपी बताते हुए कोतवाली थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग बस्तर के आईजी और एसपी से की है.


