Chhattisgarh

स्वामी आत्मानंद योजना:नए आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में जून से पहले होगी संविदा शिक्षकों की भर्ती

स्वामी आत्मानंद योजना के तहत राजधानी में  खुलने वाले नए इंग्लिश मीडियम स्कूलों में संविदा  शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

स्वामी आत्मानंद योजना के तहत राजधानी में खुलने वाले नए इंग्लिश मीडियम स्कूलों में संविदा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिले में इसी सत्र से गोगांव व खरोरा में नए स्कूल शुरू किए गए हैं। इन दो स्कूलों के अलावा पांच और नए आत्मानंद स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है। दो नए स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन लेने का काम भी शुरू हो गया है। यहां जल्द ही शिक्षकों की भर्ती होगी। इन स्कूलों में पहले प्रतिनियुक्ति से पद भरेंगे। इसके बाद संविदा भर्ती होगी।

नए स्कूलों में 30 से ज्यादा संविदा शिक्षक व अन्य स्टाफ की भर्ती होगी। स्कूल शिक्षा का नया सत्र 16 जून से शुरू हाेता है। इसलिए यह सभी भर्ती जून से पहले कर ली जाएगी। ताकि नए स्कूलों में पढ़ाई पर असर न पड़े। रायपुर जिले में पिछली बार 21 आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में प्रवेश दिए गए थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इन सभी स्कूलों में प्रवेश के लिए 5 मई तक आवेदन कर सकते हैं। राजधानी में दो साल पहले तक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या 9 थी।

पिछले साल 12 इंग्लिश स्कूल शुरू किए गए। यह स्कूल सत्र शुरू होने के बाद खोले गए थे। इसलिए इनमें प्रवेश और शिक्षकों की भर्ती में देरी हुई। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा था। इसलिए इस बार नए आत्मानंद स्कूलों में सत्र शुरू होने से पहले ही शिक्षकों की भर्ती पूरी कर ली जाएगी।

संविदा भर्ती में टीईटी क्वालिफाई करने वालों को ही मिलेगा अवसर

आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों की संविदा भर्ती के लिए पिछली बार जो नियम व शर्तें तय किए गए थे, इस साल की भर्ती में भी वहीं लागू रहेंगे। इसके तहत शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी पास होना अनिवार्य किया गया था। इस लिहाज से जिन्होंने पिछली बार टीईटी क्वालिफाई किया है, वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। बिना टीईटी वालों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, यह दस्तावेजों की जांच के दौरान उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

पुराने स्कूलों जैसा सेटअप तो इतनी होगी सैलरी

नए आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में पुराने स्कूलों जैसा सेटअप रहा तो वहां व्याख्याता से लेकर सहायक शिक्षक, प्यून व चौकीदार की भर्ती होगी। पुराने आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती के तहत शैक्षणिक व अशैक्षणिक पदों की सैलरी पुराने सिस्टम की तरह ही होगी। इस सिस्टम के अनुसार व्याख्याता और प्रधान पाठक के लिए मानदेय प्रतिमाह 38100, शिक्षक के लिए 35400, सहायक शिक्षक के लिए 25300, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला 25300, सहायक ग्रेड-3 के लिए 19500, प्यून और चौकीदार के लिए 15600 रुपए तय है। पिछले साल भी स्कूलों में संविदा भर्ती के लिए हजारों आवेदन जमा हुए थे। इस साल भी आवेदनों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button