Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ रेलवे बुलेटिन: 21 से 24 तक 10 ट्रेनें 4 घंटे तक देरी:केबिन-ए और डी के बीच ट्रैक पर ओवरब्रिज का चढ़ेगा स्लैब

रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले ए-केबिन और डी-केबिन के बीच रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का स्लैब चढ़ाया जाएगा। रेलवे 21 अप्रैल को 8 घंटे 20 मिनट का ब्लाक लेकर इस काम को पूरा करेगा। इस वजह से दुर्ग- रायपुर-दुर्ग चलने वाली दोनों मेमू रद्द रहेंगी, 19, 20 और 21 अप्रैल को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को तीन से चार घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा।

जानिए देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां : अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 19 अप्रैल को 3 घंटे, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस 20 अप्रैल को 3 घंटे, निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 20 अप्रैल को 4 घंटे, इतवारी-बिलासपुर एक्स. 20 अप्रैल को 4 घंटे, इतवारी-टाटानगर एक्स. 21 अप्रैल को 4 घंटे, मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 20 अप्रैल को 1 घंटे, दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्स. 20 अप्रैल को 1 घंटे 15 मिनट, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 अप्रैल 2 घंटे, केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर 21 अप्रैल को 1 घंटे, रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल 21 अप्रैल को 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

मेमू पैसेंजर बीच में होगी समाप्त
21 अप्रैल को डोंगरगढ़ से छूटने वाली डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दुर्ग में समाप्त होगी।
21 अप्रैल को डोंगरगढ़ से छूटने वाली डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दुर्ग में समाप्त होगी ।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी
गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 20 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग नैनपुर- जबलपुर- कटनी होकर रवाना होगी। यह गाड़ी गोंदिया-उसलपुर-कटनी के बीच रद्द रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button