Chhattisgarh

मौसम का हाल:एक और द्रोणिका के कारण आ गई नमी, छत्तीसगढ़ में फिर दो दिन बदली-बौछारें

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के लिए माने जाने वाले अप्रैल का पहला पूरा हफ्ता अलग-अलग द्रोणिकाओं के असर से ठंडा गुजरा ही था कि रविवार को एक और द्रोणिका के असर से फिर काफी नमी अा गई। अब मध्य भारत से दक्षिण तक एक और द्रोणिका बन गई है, जिसके असर से रविवार को तड़के रायपुर समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और दिनभर बादल रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नमी सोमवार और आंशिक रूप से मंगलवार को भी रहेगी।

इस वजह से कुछ जगह दोपहर के बाद अंधड़ के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे 11 अप्रैल तक दोपहर में गर्मी बढ़ने की संभावना कम ही है। छत्तीसगढ़ में मार्च का दूसरा पखवाड़ा लगभग बारिश में बीत गया। अप्रैल में शुरू से तापमान बढ़ने लगता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

लगातार बन रहे सिस्टम के कारण पिछले करीब 10 दिन से बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई, तो कहीं अंधड़ के साथ बूंदाबांदी होती रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मध्य भारत में लगातार द्रोणिकाएं बन रही हैं।

ज्यादातर छत्तीसगढ़ और इसके आसपास से गुजर रही हैं, इसलिए समुद्र से यहां काफी नमी आ रही है। शनिवार को एक नई द्रोणिका केरल से विदर्भ तक बन गई। अब इसके असर से बड़े पैमाने में नमी आ गई। इसलिए सोमवार को प्रदेश में कुछ जगह फिर हल्की बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में भी आंशिक बादल रहेंगे, शाम-रात को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

सभी जगह दोपहर का तापमान सामान्य से 1-30 तक कम
प्रदेश में रविवार को दिन में कहीं बारिश नहीं हुई। बादल थे, इसलिए दिन के तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हो पाई। रायपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नार्मल से एक डिग्री कम है। बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, जगदलपुर आदि में दोपहर का तापमान 34 से 37 डिग्री के बीच चल रहा है। यह सामान्य से 3 डिग्री तक कम है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button