Chhattisgarh

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले टीएस सिंहदेव:10 जनपथ में हुई मुलाकात, 15 मिनट तक दोनों के बीच हुई चर्चा

दिल्ली के 10 जनपथ में सोनिया गांधी से मुलाकात करने जाते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की है। दिल्ली के दस जनपथ में हुई इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 10 से 15 मिनट तक सोनिया गांधी और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच चर्चा चली।

छत्तीसगढ़ में यह चुनावी साल है और ऐसे में तमाम राजनीतिक गुणा-भाग के लिए प्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। हालांकि इसे एक इसे एक सामान्य मुलाकात कहा जा रहा है लेकिन चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव अगर सोनिया गांधी से मुलाकात करते हैं तो इसके सियासी मायने निकाले ही जाएंगे। हालांकि शाम को जब सिंहदेव रायपुर पहुंचेंगे तब वही बेहतर बता पाएंगे कि आखिर क्या बात हुई?

चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर टीएस सिंहदेव ने क्या कहा था ?

इस साल के अंत में चुनाव हैं लेकिन चुनाव से पहले मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने आगामी चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर ही संशय की स्थिति पैदा कर दी थी। सिंहदेव ने कहा था कि चुनाव लड़े जाने को लेकर उन्होंने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

इस बार वैसा मन नहीं है,जैसा हर बार होता था। साल 2003, 2013 और 2018 मे मैंने मन से चुनाव लड़ा था और आगे जो कुछ भी करूंगा लोगों से पूछ कर ही करूंगा। उन्होंने कहा था कि इस बार मेरा मन चुनाव लड़ने को लेकर वैसा नहीं है जैसे पहले हुआ करता था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button