Chhattisgarh
चोरी की वारदात:दो जगहों से चोरों ने दो लाख व जेवर पार किए

राजधानी के खमतराई और चंगोराभाठा इलाके के मकान व दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर 2 लाख कैश समेत जेवर व सामान पार कर दिए। दूसरे दिन चोरी का पता चला। पुलिस ने बताया कि भनपुरी निवासी सोमेश बाजोरिया का स्टील पाइप की दुकान है। 4 अप्रैल की रात दुकान बंद कर चले गए। दूसरे दिन दुकान खोलने आए तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। दराज में रखा दो लाख कैश व अन्य सामान गायब है।
उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी। डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।वहीं चंगोराभाठा में रहने वाले स्टेट बैंक के मैनेजर अवधेश चंद्रा के सूने मकान में चोरी हो गई। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर भीतर गए। आलमारी में 25 हजार कैश समेत डेढ़ लाख का जेवर ले गए।



